पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रास फील्ड जेनपैक्ट ने जीते खिताब

ग्रास फील्ड जेनपैक्ट ने जीते खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | ग्रासफील्ड टीम ने यहां एसएमएस स्टेडियम पर संपन्न कॉर्पोरेट बैडमिंटन कप में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। फाइनल में उसने गत विजेता जेनपैक्ट को 2-0 से हराया। वहीं जेनपैक्ट ने महिला वर्ग में बाजी मारी। ग्रासफील्ड के पुष्पेंद्र ने जेनपैक्ट के अतुल को 21-15, 21-5 से हराया। उन्होंने युगल में निरंजन के साथ खेलते हुए अतुल-संदीप को 21-13, 21-15 से मात दी। महिला वर्ग के फाइनल में साधना ने वोडाफोन की ऋचा को 21-4, 21-5 से हराया। युगल में उन्होंने पूजा के साथ प्रतीका महक को 21-16, 21-12 से मात दी। मिश्रित युगल के फाइनल में अतुल भास्कर साधना ने राजीव शर्मा प्रतीका को 21-15, 21-17 से हराया।