- Hindi News
- पुलिस करेगी टैक्सी ड्राइवरों के चरित्र का सत्यापन
पुलिस करेगी टैक्सी ड्राइवरों के चरित्र का सत्यापन
जयपुर| दिल्लीमें पिछले दिनों कैब में 27 वर्षीय युवती से हुई दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश की पुलिस सचेत हो गई है। पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी रेंज आईजी, जिला एसपी, जयपुर जोधपुर कमिश्नर को टैक्सी ड्राइवरों के चरित्र का सत्यापन करने के निर्देश दिए हंै। आदेशानुसार सभी टैक्सी एजेंसियों का डाटा तैयार किया जाएगा और उसमें कार्यरत ड्राइवरों के चरित्र का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए सभी ट्रेवल्स एजेंसियों को अपने यहां पर कार्यरत ड्राइवरों का सत्यापन कराने के लिए नोटिस दिया जाएगा। चरित्र का सत्यापन नहीं कराने पर एजेंसियों के खिलाफ संबंधित जिला पुलिस कार्रवाई करेगी। सत्यापन के बाद पुलिस प्रदेश के सभी टैक्सी ड्राइवरों का डाटाबेस तैयार करेगी। ताकि किसी घटना में टैक्सी ड्राइवरों का हाथ होने पर आसानी से उसे पकड़ा जा सके।
इसके लिए संबंधित जिले के एसपी और डीसीपी ने थाना प्रभारियों को अपने इलाके में रहने वाले टैक्सी ड्राइवरों को सूची तैयार कर सत्यापन करने के निर्देश दिए हंै।
डाटाबेस होगा तैयार