- Hindi News
- बिना लाइसेंस संचालित होटल रेस्टोरेंट्स पर होगी कार्रवाई : मेयर
बिना लाइसेंस संचालित होटल-रेस्टोरेंट्स पर होगी कार्रवाई : मेयर
जयपुर| मेयरनिर्मल नाहटा ने गुरुवार को शहर के होटल एवं रेस्टोरेंट व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि होटल एवं रेस्टोरेंट मालिकों की शहर को सुंदर, स्वच्छ और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका है, लेकिन उन्हें लाइसेंस लेने के बाद ही होटल एवं रेस्टोरेंट का संचालन करना चाहिए। लाइसेंस नहीं होने पर मेयर ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मेयर ने होटल व्यापारियों को ऑयल टेंक बनाने के निर्देश दिए, ताकि सीवर लाइन जाम नहीं हो। अधिकारियों का कहना है कि होटलों एवं रेस्टोरेंट से निकलने वाले वेस्ट से सीवर लाइन जाम हो जाती है। उधर होटल व्यापारियों ने लाइसेंस की अवधी तीन साल करने की मांग की। वर्तमान में लाइसेंस एक साल के लिए दिया जाता है।