पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रियों को किया जिलों का प्रभारी नियुक्त

मंत्रियों को किया जिलों का प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्यसरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर 25 मंत्रियों को 33 जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को उदयपुर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नन्दलाल को प्रतापगढ़ एवं चित्तौडगढ़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को चूरू एवं झुंझुनूं, कालीचरण सराफ को जयपुर, कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी को बारां झालावाड़, उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह को जोधपुर जालोर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान को नागौर, पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र को पाली, स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह को टोंक एवं सवाईमाधोपुर, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप को हनुमानगढ़, पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी को राजसमंद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण को दौसा एवं करौली, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेम सिंह भडाना को अलवर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।