रिव्यू डीपीसी आज नई दिल्ली में
जयपुर। राजस्थानपुलिस सेवा के तीन अफसरों को प्रमोट कर आईपीएस बनाया जा सकता है। इनमें दो अफसर रिटायर हो चुके हैं जबकि, एक अफसर इस माह के अंत में रिटायर हो जाएंगे। तीनों अफसरों के लिए प्रमोशन के लिए गुरुवार को यूपीएससी में रिव्यू डीपीसी होगी। नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्य सचिव सीएस राजन, एसीएस होम ए.मुखोपाध्याय, डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज कार्मिक सचिव आलोक गुप्ता शामिल होंगे। इसके लिए यह अफसर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। रिव्यू डीपीसी में आरपीएस अधिकारी महीपाल सिंह, सतीश खुराना और वीके गौड़ के आईपीएस के लिए प्रमोशन को लेकर विचार होगा। इनमें महीपाल सिंह खुराना आरपीएस रहते ही रिटायर हो चुके हैं। आरपीएस वी.के गौड़ का इस माह 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है। आरपीएस रिव्यू डीपीसी में तीनों अफसरों को प्रमोट कर आईपीएस बनाने पर अंतिम फैसला होगा। राज्य सरकार के अनुसार आरपीएस महीपाल सिंह खुराना का मामला कोर्ट में चला गया था। कोर्ट के आदेश के चलते ही यह रिव्यू डीपीसी की जा रही है।