- Hindi News
- भूखंड दिलाने के नाम पर 75 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
भूखंड दिलाने के नाम पर 75 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
जयपुर|जयपुर पुलिसकमिश्नरेट की संगठित अपराध शाखा ने सांगानेर में भूखंड दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी काे बुधवार को गिरफ्तार किया है। उसको पहले मुहाना थाना पुलिस भी गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार पांडे ने बताया कि मुहाना निवासी गोपाल लाल जाट के खिलाफ अलवर निवासी बीना गोयल ने नवंबर 2013 में जेडीए थाने में धोखाधड़ी ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बीना और उनके परिवार को आरोपी ने सांगानेर के सांगावाला क्षेत्र में खुद का भूखंड बताते हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच दिया। बीना और उनका परिवार भूखंड का कब्जा लेने गए तो वह किसी दूसरे व्यक्ति का निकला। उन्होंने गोपाल से रुपए वापस मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया।