पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेजों से भूखंड बेचे, चार आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से भूखंड बेचे, चार आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| ब्रह्मपुरीथाना पुलिस ने बुधवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डेढ़ हजार वर्गगज जमीन बेचकर 10 लाख रुपए की ठगी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गलता गेट निवासी मोहम्मद अल्ताफ (53), ब्रह्मपुरी निवासी माजिद अली (42), मोहम्मद फरमान (40) और गोविंद नगर पूर्व निवासी मोहम्मद फुरकान (39) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गोविंद नगर पूर्व निवासी मोहम्मद रफीक ने 8 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी ताज मोहम्मद ने आरोपियों के साथ मिलकर जमवारामगढ़ के पास चेनपुरा में मिर्जा नगर नाम से आवासीय योजना काटी थी। इस योजना में आरोपियों ने इंद्रा देवी, रेखा देवी और कमला देवी के भूखंडों के कागजों में अन्य महिलाओं की फोटो लगाकर दस्तावेज तैयार कर लिए। कुल साढ़े पंद्रह सौ गज जमीन को आरोपियों ने पीड़ित मोहम्मद रफीक को 10 लाख रुपए में बेच दिया।