जोन-19 में नियमन करने की मांग
जयपुर| सरस्वतीएनक्लेव विकास समिति ने जोन -19 में स्थित सरस्वती एनक्लेव में बचे हुए भूखंडों के नियमन करने की मांग की है। इस संबंंध में समिति ने जेडीसी को ज्ञापन दिया है। समिति के सदस्य सतीश कुमार ने बताया कि जेडीए ने 11 नवम्बर को नियमन के लिए कैंप लगाया था, लेकिन कैंप में 20 लोगों के भूखंडों का नियमन दूसरे खसरा में आने के कारण नहीं किया गया। लोगों ने इन भूखंडों के लिए अलग से कैंप लगाने की मांग की है।