पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूखंड को सील मुक्त कर रिपोर्ट पेश करे जेडीए

भूखंड को सील मुक्त कर रिपोर्ट पेश करे जेडीए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जेडीएके अपीलीय अधिकरण ने जेडीए को निर्देश दिया है कि वह सीकर रोड पर अलका सिनेमा के पास दादीबाड़ी योजना स्थित भूखंड संख्या 82 को तुरंत प्रभाव से सील मुक्त करे और अधिकरण के समक्ष 15 दिसंबर को पालना रिपोर्ट पेश करे। अधिकरण ने यह आदेश मैसर्स गोकुलेश इन्फ्रा कॉर्पोरेशन की अपील पर दिया। अपील में कहा कि जेडीए ने 7 दिसंबर को प्रार्थी के भूखंड को सीज कर दिया जो उसके क्षेत्राधिकार से बाहर है।



अपीलार्थी ने इस संबंध में पूर्व में ही जेडीए को अपना जवाब दे दिया था लेकिन उसके बावजूद भी जेडीए ने भूखंड को सीज कर दिया जो गलत है, इसलिए भूखंड की सील खुलवाई जाए।