पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेतक वाहन की टक्कर से घायल ने दम तोड़ा

चेतक वाहन की टक्कर से घायल ने दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | बस्सीथाने की चेतक वाहन की टक्कर से घायल युवक ने गुरुवार देर रात एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना थाना पुलिस ने मृतक आगरा निवासी धनाराम के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि धनाराम खानिया बंधा मोड़ से गुजर रहा था। इस दौरान टनल से कानोता की तरफ से रही बस्सी थाने के चेतक ने धनाराम को चपेट में ले लिया।



उसे एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



मृतक धनाराम खानिया बंधा इलाके में किराये पर रहता था प्लास्टिक फुल बेचने का काम करता था।