पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईएनटी स्पेशलिस्ट का अिधवेशन आज से

ईएनटी स्पेशलिस्ट का अिधवेशन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थानके ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरू होगा। नारायण सिंह सर्किल स्थित इंद्रलोक सभागार में होने वाले इस अिधवेशन के मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ होंगे।

सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. सतीश जैन ने बताया कि अिधवेशन में प्रदेशभर से 250 से अधिक डॉक्टर्स शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीएल छंगाणी होंगे। पहले दिन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक जैन ईएनटी हॉस्पिटल से लाइव ऑपरेशन किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न विषयों पर शोध पत्र पढ़े जाएंगे। पीजीआई के डॉ. रमनदीप विर्क, पूना के डॉ. मुबारक खान, मेडिसिटी के डॉ. केके हांडा, भोपाल के डॉ. एसपी दुबे सहित एसएमएस अस्पताल के भी स्पेशलिस्ट कार्यशाला में भाग लेंगे।