कंप्यूटर शिक्षक आज मनाएंगे काला दिवस
जयपुर| राजस्थानकंप्यूटर शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को काला दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्ष महेंद्र श्रोत्रिय ने कहा कि वे नौकरी की मांग कर रहे हैं, पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार एक तरफ अपनी उपलब्धियों का जश्न मना रही है, लेकिन वे इस दिन काला दिवस मनाकर विरोध जताएंगे। उधर, विद्यार्थी मित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुछ मंत्रियों के घर जाकर ज्ञापन सौंपा।