- Hindi News
- कचरा डिपो पर कचरा मिला तो आयुक्त पर कार्रवाई
कचरा डिपो पर कचरा मिला तो आयुक्त पर कार्रवाई
जयपुर| मेयरनिर्मल नाहटा ने शुक्रवार को चारदीवारी का दौरा किया। इस दौरान उन्हें गलियों में कचरा डिपो पर कचरा मिला। इस पर मेयर ने कहा कि डिपो से कचरा समय पर नहीं उठा तो संबंधित जोन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने आवारा पशुओं को पकड़कर हिंगोनिया गौशाला भेजने और पुश मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।