दो जगह शिविरों में 155 यूनिट रक्तदान
जयपुर| पारीकमहिला परिषद और इनरव्हील क्लब की ओर से गोपाल लाल गोयल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। परिषद की अध्यक्ष रेणु पारीक और क्लब की सचिव अंजली भालोटिया ने बताया कि आराम प्लास्टिक्स प्रा.लि.सीतापुरा के परिसर में आयोजित इस शिविर में 105 लोगों ने रक्तदान किया। गोपालकृष्ण सेवा समिति की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर के सहारा इंडिया परिसर में लगाए गए शिविर में 50 यूनिट रक्तदान हुआ। संयोजक जी.एन.जायसवाल ने बताया कि समिति की ओर से लगातार सातवें साल लगाया गया।