पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदमाशों ने कहा एटीएम खराब है, जाने के बाद निकाले रुपए

बदमाशों ने कहा एटीएम खराब है, जाने के बाद निकाले रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉइंट डबल जीरो (.00) का फायदा उठाते हैं

किसीबैंकके एटीएम का की-बोर्ड दबाने पर पहले स्क्रीन पर दशमलव जीरो-जीरो (पॉइंट डबल जीरो) आता है, तो लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि शायद रुपए निकलेंगे। इसी का फायदा शातिर लोग उठा रहे हैं।

सिंधीकैंप पर आईसीआईसीआई बैंक एटीएम में दो दिन पहले एक व्यक्ति को मशीन खराब होने का झांसा देकर 20 हजार रु. निकालने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने दिल्ली, गुड़गांव और उत्तर प्रदेश में भी वारदात करना स्वीकार किया है।

एडिशनल डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि आरोपी उत्तराखंड अल्मोड़ा निवासी अमित मेहरा और गाजियाबाद निवासी मोहम्मद सालिम है। बलबीर सिंह राजपूत ने सिंधीकैंप थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे बैंक के एटीएम में रुपए निकालने गए थे। मशीन में कार्ड डालने के बाद रुपए निकालने के लिए उन्होंने 2 का अंक दबाया। एटीएम की स्क्रीन पर 2.00 आया। वे 2 अंक के आगे लगे पॉइंट डबल जीरो को 200 रु. समझते रहे। उसी दौरान वहीं खड़े युवक ने एटीएम खराब होना बताया, तो वे चले गए। कुछ देर बाद बलबीर सिंह के मोबाइल पर 20 हजार रु. निकालने का मैसेज आया। वे वापस एटीएम पहुंचे, पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने एटीएम की फुटेज निकाली, जिससे बलबीर ने बदमाशों को पहचान लिया। पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन के पास आईसीआईसीआई बैंक एटीएम के पास संदिग्ध घूमते हुए पकड़ लिया।

बदमाशों ने पूछताछ में बताया आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम स्क्रीन पर पॉइंट डबल जीरो (.00) आता है। इसे कई लोग समझ नहीं पाते। वे सौ रुपए से पांच सौ रुपए तक निकालने के लिए अंक दबाते हैं। एक से पांच अंक को दबाने पर .00 को ही सौ रुपए से पांच सौ रुपए समझ लेते हैं और उसी दौरान बदमाश एटीएम खराब होने बताते हैं जिससे वे वहां से चले जाएं। उनके जाने के बाद वे एटीएम को ऑपरेट कर लेते हैं। अधिकतर वारदात एक सौ से पांच सौ रुपए निकालने वालों के साथ होती है।