मधुमेह कैंसर निशुल्क स्क्रीनिंग आज
जयपुर|चिकित्सा एवंस्वास्थ्य विभाग सोनी मणिपाल हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय गोदावरी देवी जाजू चिकित्सालय में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मधुमेह कैंसर निशुल्क स्क्रीनिंग शिविर लगाया जाएगा। अतिरिक्त मिशन निदेशक नीरज के पवन ने बताया कि इसमें मधुमेह कैंसर विशेषज्ञ सेवाएं देंगे।