- Hindi News
- छात्रसंघ चुनाव प्रत्याशी 22 तक दें खर्च का ब्यौरा: यूनिवर्सिटी
छात्रसंघ चुनाव प्रत्याशी 22 तक दें खर्च का ब्यौरा: यूनिवर्सिटी
जयपुर| राजस्थानविश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव प्रत्याशियों से चुनावी खर्च का ब्यौरा मांगा है। विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियोंं को चुनावी खर्च का ब्यौरा 22 दिसंबर तक देने के निर्देश दिए हैं। यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू एससी जोशी ने बताया कि नियमों के तहत जिन भी छात्रों ने चुनाव लड़ा था। उन सभी छात्रों को स्पीड पोस्ट से चुनावी खर्च का ब्यौरा देने के लिए पत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा संबंधित डिपार्टमेंट्स के एचओडी और कॉलेजों के प्रिंसिपल को भी इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्रों को कहा है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 20 दिसंबर तक ब्यौरा जमा करवा दें। आखिरी तारीख उन्हें 22 दिसंबर तक दी गई है। पदाधिकारियो की तरफ से ब्यौरा प्राप्त होते ही यूनिवर्सिटी की बेवसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।