पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वैलर्स साड़ी शोरूम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

ज्वैलर्स साड़ी शोरूम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| किशनपोलमें ज्वैलरी और खजाने वालों के रास्ते में साड़ी शोरूम में चोरी की वारदात करने के एक आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी आरोपियों को तलाश रही है।

पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद सद्दाम शेख (21) जिला मा लदा, पश्चिम बंगाल का है। थानाप्रभारी राजवीर सिंह चंपावत के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे मा लदा से पकड़ा। इसके बाद सद्दाम को ट्रांजिट वारंट पर शुक्रवार को जयपुर लाया गया। वारदात में दो अन्य आरोपी अल्ताफ और नूरआलम की तलाश कर रहे हैं।

यह हुई थी वारदात

तीनोंआरोपियों ने 30 अक्टूबर को रात करीब 1 बजे किशनपोल में एसके ज्वैलर्स के यहां नकबजनी कर ज्वैलरी चुराई थी। वे शटर को तोड़कर घुसे थे। दुकान में सीसीटीवी कैमरा और हाई सिक्योरिटी सिस्टम लगा हुआ था। यह सिस्टम शोरूम के मालिक संजय खूंटेटा के मोबाइल से कनैक्ट था। तीनों शटर तोड़कर अंदर घुसे तो संजय के मोबाइल में अलर्ट आया। उन्हें तीन चोर दुकान में दिखाई दिए। पुलिस ने लगभग 500- 600 संदिग्धों से पूछताछ कर उन्हें सीसीटीवी फुटेज में आए चेहरे दिखाए। तब उनकी पहचान हुई। सद्दाम पर कोतवाली, नाहरगढ़, जालूपुरा, सिंधीकैंप, रामगंज में केस दर्ज हैं।