पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इमाम हुसैन की याद में आज मनेगा दहकते अंगारों पर मातम

इमाम हुसैन की याद में आज मनेगा दहकते अंगारों पर मातम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|हजरतमोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन का 40वां रविवार को मनाया जाएगा। इसके तहत जंजीरी मातम होगा और जगह-जगह सलाम मर्सिया पढ़े जाएंगे।

इससे पूर्व शनिवार को दहकते अंगारों पर मातम होगा। इस दिन शिया वक्फ कौमी इमाम बारगाह बास बदनपुरा में अंजुमने पंजेतनी की ओर से शाम 7 बजे मजलिस होगी। इसमें पहले सोज, सलाम मर्सिया होगा। खुदा रसूल के जिक्र के बाद कर्बला के शहीदों का जिक्र होगा। मजलिस के बाद दहकते अंगारों पर मातम होगा। इसमें शहरभर की सभी अंजुमने शिरकत करेंगी। 5 साल के बच्चे से लेकर 70 वर्ष के बुजुर्ग तक हर वर्ग के अकीदत मंद दहकते अंगारों पर चलकर खिराजे अकीदत पेश करेंगे।

अंजुमने मोइनुल अजा के सदर जाफर अब्बास तकवी ने बताया कि रविवार को मोहल्ला पन्नीगरान के शिया कौमी इमामबाड़े से इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल के घोड़े के साथ मातमी जुलूस निकलेगा। इसमें विभिन्न अंजुमने शामिल होंगी। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर दोपहर 2 बजे सुभाष चौक पहुंचेगा। यहां जंजीरी मातम और तकरीर होगी। इसके बाद जुलूस तकवी मंजिल होकर कर्बला पहुंचेगा।