- Hindi News
- सर्वे में गलत भुगतान पर 25 को चार्जशीट की तैयारी
सर्वे में गलत भुगतान पर 25 को चार्जशीट की तैयारी
जयपुर| जेडीएकेे सर्वे कार्यों में हुए गलत भुगतान का मामला फिर बाहर निकला है। इस मामले पर जेडीसी, सचिव, निदेशक इंजीनियरिंग, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मीटिंग हुई। फाइनल जांच रिपोर्ट मुताबिक फर्मों से बकाया करीब 15 लाख से ज्यादा की रिकवरी करने सहित तत्कालीन जेईएन, एईएन और अकाउंट्स से जुड़े अफसर-कर्मचारियों को चार्जशीट देने की बात कही गई। इन सभी की यह संख्या 25 (20 तत्कालीन एईएन, जेईएन) है। बैठक के बाद संबंधित इंजीनियरों में अफरा-तफरी रही। दूसरी ओर प्रशासन की ओर इस मामले पर जिन इंजीनियरों को अगस्त माह में नोटिस थमाए गए थे, उनका जवाब एक्जामिन कराना शुरू कर दिया। दरअसल मामला 2005-08 के सर्वे कार्यों में गलत भुगतान का है। इसकी जांच हो चुकी। यह मामला विधानसभा में भी उठा। हालांकि तब सदन में सरकार ने मामले पर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और फर्मों से रिकवरी की बात कही थी।