पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैलेसिया प्रोजेक्ट के मूल नक्शे आज निरस्त िकए जा सकते हैं

पैलेसिया प्रोजेक्ट के मूल नक्शे आज निरस्त िकए जा सकते हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राज्यसरकार की ओर से स्टेच्यू सर्किल पर बहुचर्चित पैलेसिया आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर की जा रही कार्रवाई के बाद अब जेडीए प्रोजेक्ट के मूल नक्शों को ही निरस्त कर सकता है। गुरुवार को जेडीए में बिल्डिंग प्लान कमेटी की बैठक होगी। इसमें जेडीए ने पैलेसिया प्रोजेक्ट का एजेंडा भी शामिल किया है। राज्य सरकार की ओर से भी जेडीए को तत्कालीन एसीएस यूडीएच जीएस संधू की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए 3 दिसंबर 2013 में जारी मिनिट्स को खारिज कर भेजा है। सरकार ने माना है कि ये मिनिट्स जल्दबाजी में प्रोजेक्ट को फायदा पहुंचाने के लिए निकाले गए थे। वहीं संधू ने इसके लिए जो प्रक्रिया अपनाई वह सही नहीं थी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बावजूद 3 दिसंबर 2013 को आदेश जारी कर नक्शे स्वीकृत कराए बिना गरीबों के लिए मकान निर्माण जारी रखने की छूट दी थी। 15 के बजाए 12 मीटर सेटबैक की छूट दी गई। ऐसे में सरकार का मानना है कि गरीबों के लिए अलग स्कीम के नक्शे ही मंजूर नहीं हुए तो शर्तें भी पूरी नहीं होती।