जेडीए ने 1004 बीघा जमीन मुक्त कराया
जयपुर| जेडीएके प्रवर्तन शाखा ने एक साल में 1004 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। सरकारी जमीन से करीब 2307 अवैध अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई जेडीए के मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रामस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न धाराओं में 1686 नोटिस जारी किए गए। इस जमीन पर 31 अवैध कालोनियां बसाने के प्रयास को विफल किया गया। कार्रवाई में 421 अनाधिकृत निर्माण, 121 व्यावसायिक निर्माणों को नियम विरूद्ध पाए जाने पर ध्वस्त किया गया। इसमें ट्रैफिक में बाधा बने 8 धार्मिक स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट और 63 अवैध भवनों पर कार्रवाई की गई।