निगम अिधकािरयों की सीट बदलेगी
जयपुर| नगरनिगम में लंबे समय से लगे अधिकारी और कर्मचारियों की सीट बदलेगी। नया बोर्ड आने के बाद कार्मिक शाखा ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है, जिनका शाखा में रिकार्ड नहीं है, उनका रिकॉर्ड संबंधित जोन से मांगा है। निगम में करीब 127 कर्मचारी और 11 अधिकारी दस साल से एक ही सीट पर लगे हुए हैं। इसमें ज्यादातर निगम मुख्यालय में लगे हुए हैं। निगम में करीब 10 शाखा है।