पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमानीशाह को संवारने की प्लानिंग के लिए टाटा ग्रुप को जिम्मेदारी

अमानीशाह को संवारने की प्लानिंग के लिए टाटा ग्रुप को जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने आखिरकार अमानीशाह नाले को प्रदूषण, अतिक्रमण से मुक्त कराकर साफ-सुथरा बनाने के साथ ही इस पर आम जन से जुड़ी कई सुविधाएं विकसित करने का बड़ा फैसला किया है। 40 किलोमीटर लंबे अमानीशाह नाले पर इस काम की प्लानिंग के लिए राज्य सरकार ने टाटा ग्रुप को जिम्मेदारी सौंप दी है। मंगलवार को एसीएस यूडीएच अशोक जैन, जेडीसी शिखर अग्रवाल के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया है।

जेडीसी शिखर अग्रवाल मुताबिक टाटा ग्रुप 2 महीने में अमानीशाह को संवारने के लिए पूरी प्लानिंग करके सौंपेगा। इसमें सीवरेज के निस्तारण, ट्रीटमेंट प्लांट, ब्यूटीफिकेशन, प्लांटेशन आदि सभी बातें शामिल होंगी। इसके बाद सरकार स्विस चैलेंज पैटर्न पर इस रिपोर्ट के आधार पर काम करने के लिए दूसरी फर्म, ग्रुप आदि को आमंत्रित करेगा। जो भी सबसे कम बजट और बेहतर प्लानिंग के साथ इस काम को करने के लिए तैयार होगा, सरकार उससे यह काम कराएगी। बैठक में ही यह बातें टाटा ग्रुप के प्रतिनिधि के साथ तय की गई।

रिकॉर्ड आदि में जेडीए सहयोग करेगा टाटाग्रुप को अमानीशाह पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए जेडीए की ओर से रिकॉर्ड आदि मुहैया कराया जाएगा। इसमें जमीनों के रिकॉर्ड, सीवरेज के पानी की आवक, ट्रीटमेंट प्लांट सहित अब तक हुए कामकाज की चीजें शामिल हैं। इसके लिए अमानीशाह नाले पर लगे इंजीनियर और जोन कमिश्नर शामिल हैं।

सीएम ने पहले भी प्लानिंग की थी, अब मूर्त रूप देने की तैयारी

मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे ने पिछले बीजेपी सरकार के दौरान भी अमानीशाह को प्रदूषण, सीवरेज, अतिक्रमण से मुक्त कराकर ब्यूटीफिकेशन और पब्लिक उपयोग के लिए प्लानिंग के लिए यूडीएच और जेडीए को कहा था, लेकिन फिर काम आगे नहीं बढ़ पाया। बताया जा रहा है कि सरकार अब इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेकर जल्द ही काम कराने की योजना बना रही है। टाटा ग्रुप की रिपोर्ट और डीपीआर के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष इसका प्रिजेंटेशन होगा। इसके बाद काम की रूपरेखा तय होंगी।