- Hindi News
- जयपुर| हाईकोर्टने प्रदेश में कर्मचारियों के लिए कोई तय ट्रांसफर
जयपुर| हाईकोर्टने प्रदेश में कर्मचारियों के लिए कोई तय ट्रांसफर
जयपुर| हाईकोर्टने प्रदेश में कर्मचारियों के लिए कोई तय ट्रांसफर पॉलिसी नहीं होने के मामले में मुख्य सचिव कार्मिक सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायाधीश अजय रस्तोगी जेके रांका की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
याचिका में कहा कि राज्य में ट्रांसफर के लिए कोई तय पॉलिसी नहीं है। जिस कारण से लोग नेताओं के यहां ट्रांसफर की डिजायर के लिए लाइनों में खड़े हुए हैं। लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए ट्रांसफर में भेदभाव होता है और इस कारण से अधिकरणों अदालतों में ट्रांसफरों को चुनौती देने के मामलों की बाढ़ रही है। इससे राज्य सरकार पर भी वित्तीय भार बढ़ रहा है। इसलिए राज्य सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह ट्रांसफरों के लिए एक पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी बनाए।
मुख्य सचिव कार्मिक सचिव को नोटिस