- Hindi News
- छत्तीसगढ़ के खिलाफ लोमरोर ने जमाया अविजित शतक
छत्तीसगढ़ के खिलाफ लोमरोर ने जमाया अविजित शतक
जयपुर | महिपाललोमरोर ने नाबाद शतक (105) जमाते हुए मेजबान राजस्थान को कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) में मजबूती दी। चार दिवसीय मैच के पहले दिन राजस्थान ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 4/257 रन का स्कोर खड़ा किया। स्टंप्स के समय लोमरोर के साथ सचिन शर्मा छह रन बना क्रीज पर थे। छत्तीसगढ़ के एजे मांडल ने तीन विकेट लिए। टॉस हारकर पहले खेलते हुए राजस्थान को यश कोठारी (74) और अमित ने 54 रन जोड़ अच्छी शुरुआती दी। इसके बाद लोमरोर ने कोठारी के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े टीम को मजबूती दी।
राजस्थान-सौराष्ट्ररणजी टीमों ने अभ्यास किया
सौराष्ट्रके खिलाफ 14 दिसंबर से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम पर राजस्थान टीम अपना दूसरा रणजी मैच खेलेगी। शुक्रवार को दोनों टीमों ने आरसीए एकेडमी पर अभ्यास किया।
दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया।