पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ इंटरसिटी को सांसद ने रवाना िकया

चंडीगढ़ इंटरसिटी को सांसद ने रवाना िकया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19717) को सोमवार शाम 4:40 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विधायक मोहनलाल गुप्ता और मंडल रेल प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे वीरेंद्र कुमार मौजूद थे। यह गाड़ी संख्या 19717 रोजाना जयपुर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी, और अगले दिन सुबह 4:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19718 चंडीगढ़ से रोजाना दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर रात 12:50 बजे पर जयपुर आएगी।