- Hindi News
- वार्ड 18, 19, 20 21 का रूबरू कार्यक्रम कल
वार्ड 18, 19, 20 21 का रूबरू कार्यक्रम कल
जयपुर | अपनेवार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र के चार वार्ड के लोग एकत्र होंगे। दैनिक भास्कर की ओर से वार्ड 18, 19, 20 और वार्ड 21 का रूबरू कार्यक्रम सिविल लाइन केशव नगर स्थित सामुदायिक केन्द्र में रखा गया है। कार्यक्रम में जनता से रूबरू होने के लिए मेयर ज्योति खंडेलवाल के अलावा चारों वार्ड के पार्षद और संबंधित क्षेत्र से जुड़े निगम, जेडीए, पीएचईडी और बिजली कंपनी के अफसर मौजूद रहेंगे। ताकि हर वार्ड की उनके सामने अपने क्षेत्र की समस्या रख सकें और जन भावना के अनुरूप उनके समाधान निकाले जाए। रूबरू कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 3 बजे तक चलेगा। भास्कर का प्रयास सभी जिम्मेदारों को एक मंच पर लाना है। ताकि नगर निगम चुनाव से पहले ही सभी वार्डों की समस्या सामने आए। वार्डों की जरूरत तय हो। उसी आधार पर आगामी निगम चुनाव में घोषणा पत्र में प्रत्येक वार्ड के मुद्दे शामिल किए जाए। रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से हर वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बेहतर सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। यह मौका है कि वार्ड का हर व्यक्ति रूबरू कार्यक्रम में अपना बेहतर सुझाव दे सकता है। ताकि उसी के आधार पर वार्ड का घोषणा पत्र तैयार हो सके। जयपुर शहर एक स्मार्ट सिटी बन सके।
Supported by: