पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 वार्डों में भामाशाह नामांकन शिविर आज

5 वार्डों में भामाशाह नामांकन शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नगरनिगम के पांच वार्डों में मंगलवार को भामाशाह नामांकन शिविर लगेंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने नगर निगम के अधिकारियों को शिविर के दौरान पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। निगम के वार्ड नं. 1, 2, 32, 41, 60 में मंगलवार को शिविर लगेगा। एडीएम (चतुर्थ) सुखवीर सैनी ने बताया कि वार्ड नं. एक दो का शिविर शास्त्रीनगर स्थित निगम के विद्याधर नगर जोन कार्यालय में किया जाएगा। वार्ड नं. 41 का शिविर महेश नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में लगेगा। वार्ड नं. 32 का शिविर प्रताप नगर सेक्टर - 6 में हल्दीघाटी मार्ग (प्रताप हॉस्पिटल के पास) स्थित सामुदायिक केंद्र में लगाया जाएगा। वार्ड नं. 60 का शिविर चौगान स्टेडियम के पीछे वाली सड़क पर कमरा नंबर 7 से 11 में आयोजित होगा।



उन्होंने बताया कि सभी 5 वार्डों के भामाशाह नामांकन शिविर 20 सितम्बर तक इन स्थानों पर लगेंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने लोगों से अपील की है कि नामांकन शिविरों में प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ आए और शिविर में परिवार के सदस्यों का नामांकन भी करवाएं।