- Hindi News
- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
जयपुर| भांकरोटामें रविवार शाम को गलत दिशा में रही पिकअप की टक्कर से बूंदी निवासी बाइक सवार मनीष (23) की मौत हो गई। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद पिकअप के चालक ने पुलिस को दूसरी कार का नंबर बता दिया और खुद की पिकअप को भांकरोटा बिजली विभाग में ले जाकर खड़ी कर दी। पुलिस ने में कार को पकड़ लिया लेकिन कार पर निशान नहीं मिलने और कार चालक के हादसे से इनकार पर शक हुआ। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ।