- Hindi News
- मंत्री कोटे से रेलवे में नौकरी का झांसा देने वाला गिरफ्तार
मंत्री कोटे से रेलवे में नौकरी का झांसा देने वाला गिरफ्तार
जयपुर| मंत्रीकोटे से रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपए हड़पने वाले ठग को जालूपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। आरोपी ने ठगी की और भी वारदातें करना बताया है।
डीसीपी (उत्तर) अशोक गुप्ता ने बताया कि आरोपी शहजाद मिर्जा (36) कमला मार्केट, दिल्ली का रहने वाला है। फिलहाल वह गाजियाबाद में मून स्टार अपार्टमेंट, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में रह रहा है। मामले के अनुसार रतलाम निवासी सौरभ कुमार ने 15 जुलाई को जालूपुरा थाने में केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि वह दिसंबर, 2012 में संसार चंद्र रोड निवासी रिश्तेदार के पास रहने आया था। यहां उसकी मुलाकात आरोपी शहजाद मिर्जा से हुई। आरोपी ने खुद के ऊंचे रसूखात बताकर उसे मंत्री कोटे से रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसकी एवज में पांच लाख रुपए मांगे।
रेलभवन में मिला दूसरा ठग
थानाप्रभारीराकेश राजौरा के मुताबिक सौरभ उनके रिश्तेदार को विश्वास में लेकर शहजाद उसे नई दिल्ली स्थित रेल भवन ले गया। जहां शहजाद ने साथी ठग देवेंद्र त्यागी उर्फ राजकुमार शुक्ला से सौरभ की मुलाकात करवाई। उसने देवेंद्र को रेलवे अफसर बताया। उन्होंने सौरभ को बिना परीक्षा दिए नौकरी दिलवाने की बात कही। इसके बाद उसे आगरा ले जाकर मेडिकल करवाया पटना और कोलकाता में नकली रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग करवाई। किश्तों में पांच लाख लेने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
काफी दिनों तक कॉल लेटर नहीं आने पर सौरभ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तब उसने केस दर्ज करवाया।
एटीएम में मदद के बहाने रुपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार
जयपुर | एटीएममें आने वालाें को गुमराह कर उनके खाते से रुपए निकालने के आरोपी इंजीनियरिंग छात्र को आमेर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मेवात (हरियाणा) का निवासी मो. आसिफ अनवर (20) गुड़गांव में एक निजी कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। पूछताछ में उसने ऐसी चार वारदात कबूल की हैं। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया 13 सितंबर को कूकस के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाला आशीष कुमार गौरव मेहंदी का बास आमेर स्थित पीएनबी के एटीएम में आया था। उस दौरान एक युवक वहां पहले से खड़ा था। जब काफी देर तक आशीष से रुपए नहीं निकले तो युवक