पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीख सुनाई दे इसलिए तेज कर दिया स्टीरियो

चीख सुनाई दे इसलिए तेज कर दिया स्टीरियो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीरोड पर मनोहरपुर के पास गुनावता में जवाहर नगर निवासी लीला देवी की गला घोंटकर हत्या के वक्त निकली चीखें कार में लगे स्टीरियो की तेज आवाज में दबकर रह गई थीं। हत्या के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों को आमेर थाना पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। गुड़गांव दिल्ली पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों की कार जब्त कर ली है और लूटे गए जेवरों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

हत्या के दिन सुबह 11 बजे से शाम करीब पौने 5 बजे तक तीनों आरोपियों के कूकस के होटल कावेरी पैलेस में ठहरने का पता भी चला है। थानाप्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 8 सितंबर को शाम करीब 5 बजे आरोपी प्रदीप, प्रवीण रॉकी कार से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। उन्होंने आरोपी शीला को आगे बैठाया और पीछे की सीट पर प्रदीप रॉकी के बीच में लीला देवी को बैठा लिया। कार को प्रवीण चला रहा था। करीब 6 बजे के आसपास कुंडा पेट्रोल पंप से आगे निकलने पर रॉकी प्रदीप ने लीला देवी को पकड़कर उनका गला दबाना शुरू किया। लीला देवी की चीख से कार चला रहा प्रवीण इतना घबरा गया कि कार अनियंत्रित होकर पलटने से बच गई। तब प्रदीप रॉकी ने उसे कार का स्टीरियो साउंड तेज करने को कहा।

काबूमें आता देख शीला ने दबाया गला

पूछताछमें सामने आया कि भारी शरीर होने से लीला देवी छटपटाने पर काबू में नहीं आई तो शीला पीछे की सीट पर गई और रॉकी प्रदीप के साथ मिलकर खुद मोबाइल चार्जर के वायर हाथों से लीला देवी का गला घोंट दिया। आरोपियों ने लीला देवी के लिए मुंह में रूमाल भी ठूंस दिया था। मनोहरपुरा टोल नाके के पास आखिरकार लीला देवी ने दम तोड़ दिया। उसके बाद आरोपियों ने शव को गुनावता में बीएसएफ बटालियन रोड के किनारे डाल दिया।

गुनावता में महिला की हत्या का मामला