बाढ़ पीडि़तों को आिर्थक मदद देंगी महापौर
जयपुर| जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ आपदा प्रभावित लोगों की मदद के उद्देश्य से महापौर ज्योति खंडेलवाल ने एक माह का मानदेय प्रधानमंत्री सहायता कोष में देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि वे अधिकारियों-कर्मचारियों की यूनियन से बात करके स्वेच्छा से कम से कम एक दिन का वेतन पीडितों को देने की घोषणा करे।
इसके साथ ही जिले के भू- अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) पटवारी एक दिन का वेतन बाढ़ पीडितों के लिए देंगे। जिले के कानूनगो संघ पटवार संघ ने सभी भू-अभिलेख निरीक्षक पटवारियों का एक दिवस का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराएंगे। जिले के कानूनगो संघ के अध्यक्ष रामगोपाल कुमावत पटवार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कविया ने कलेक्टर से सितंबर के वेतन से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही दोनों संघों ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।