- Hindi News
- जलदायकर्मियों की सर्विस बुक चट कर गई दीमक
जलदायकर्मियों की सर्विस बुक चट कर गई दीमक
जयपुर| जिलेके चाकसू सबडिवीजन में इंजीनियरों की लापरवाही से कई कर्मचारियों की सर्विस बुक को दीमक खा गई। राजस्थान वाटर वर्कर्स कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की मांग के बाद एईएन ने कर्मचारियों की सर्विस बुक दिखाई। अधिकतर कर्मचारियों की सर्विस बुक को दीमक चट कर गई। इस पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। संघ के वृत अध्यक्ष नंदराम सैनी ने दीमक के कारण नष्ट हो चुकी सर्विस बुक को सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर दुबारा बनाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।