पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली पुलिस की असली कहानी ‘राजू राठौड़’

नकली पुलिस की असली कहानी ‘राजू राठौड़’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर स्टेजपर डांस, एक्शन और म्यूजिक की बानगी एक साथ देखकर जयपुराइट्स उत्साहित हो गए। कलाकारों ने भी प्रदेश की भाषा और संस्कृति को मंच पर खूबसूरती से उतारा। मौका था विद्याधर नगर में संस्कृति सोशल क्लब के मेंबर्स के साथ राजस्थानी फिल्म ‘राजू राठौड़’ के प्रमोशन और म्यूजिक लॉन्च का। ‘नच बलिए’ फेम और लीड एक्टर अरविंद कुमार, एक्ट्रेस तृषा और अन्य कलाकारों ने स्टेज परफॉर्मेंस दी। सुमित खंडेलवाल ने बताया, फिल्म में राजस्थान और प्रदेश की भाषा को प्रमोट किया है। जयपुराइट्स को इसकी जानकारी देने के लिए कल्चरल प्रोग्राम रखा गया, जिसमें अरविंद कुमार के साथ कलाकारों ने स्टेज परफॉर्मेंस दी और म्यूजिक लॉन्च किया।

उदयपुर में हुई शूटिंग

अरविंद कुमार ने बताया, फिल्म को बॉलीवुड स्तर की बनाया गया है। 6 गाने हैं। शूटिंग उदयपुर में की गई है। मैं लीड रोल में हूं और नीलू (भाभो) सोशल वर्कर बनी हैं, वहीं कालबेलिया डांसर गुलाबो ने आइटम सॉन्ग किया है। फिल्म एक नकली पुलिस वाले की कहानी है, जो सच्चाई के लिए लड़ता है। फिल्म के जरिए हमने यही संदेश देने की कोशिश की है कि जब नकली पुलिस सच्चाई के लिए असली लड़ाई लड़ सकती है तो असली पुलिस ईमानदारी से काम करते हुए बड़ा बदलाव ला सकती है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसे डेनमार्क में भी रिलीज करने की योजना है।