- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर राजस्थानटेक्नीकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा से संबद्ध राज्य के
सिटी रिपोर्टर राजस्थानटेक्नीकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा से संबद्ध राज्य के
सिटी रिपोर्टर राजस्थानटेक्नीकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा से संबद्ध राज्य के टेक्नीकल और मैनेजमेंट कॉलेजों की शंकरा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में सोमवार को इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पीटीशन का आयोजन किया गया। इसमें गर्ल्स के बैडमिंटन के प्री क्वार्टर मुकाबले में मेजबान शंकरा ग्रुप ने आर्या इंस्टीट्यूट जेईसी कूकस ने जेआईटी जोधपुर को शिकस्त दी। ब्वॉयज के बैडमिंटन प्री क्वार्टर में आर्या इंस्टीट्यूट ने शंकरा तथा जेईसी जयपुर ने आर्या (द्वितीय) की टीमों को हराया। टेबल टेनिस प्री क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में आरटीयू कोटा ने आरआईईटी जयपुर को 3-1 से, बियानी ने व्यास समूह को 3-1 से, जेईसीआरसी ने बालाजी को 3-0 से, एसकेआईटी ने जेआईईटी को 3-1 से, जीआईटी ने यूडीएमएल को 3-1 से, जेआईईटी (द्वितीय) ने वीआईटी को 3-1 से और आर्या ने पीजीआईटी को 3-1 से हराया।
इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पीटिशन का आयोजन