गोपीजी की याद में खेला गया तमाशा
तमाशासाधक गोपीजी भट्ट की याद में परंपरा नाट्य समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा तीन दिवसीय समारोह सोमवार को तमाशा के मंचन के साथ संपन्न हो गया। बंशीधर भट्ट लिखित तमाशा ‘दाणिशिरोमणि’ का मंचन किया गया। इसका निर्देशन कई दशाब्दियों तक गोपीजी द्वारा किया जाता रहा था। आज की इस प्रस्तुति का निर्देशन उनके पुत्र दिलीप भट्ट ने किया। इसमें एक आज्ञाकारी पुत्र को उसके माता-पिता द्वारा अपनी मन की बात कहे जाने और पुत्र द्वारा उसका पालन करने की घटना को विभिन्न आख्यानों और गीतों के जरिए जीवंत किया गया।
इन्होंने किया अभिनय
सूत्रधार/राजा गोपीचंद दिलीप भट्ट, जलंधर नाथ सौरभ भट्ट, मैनावती गोबिंद नारायण भट्ट, बहन चंद्रावती गोपेश भट्ट, रानी पाटमदे कपिल शर्मा/विशाल भट्ट।
गायन में ये रहे सहभागी
सचिन भट्ट, रागिनी देवी भट्ट, अंकित भट्ट, प्रदीप भट्ट, हर्ष भट्ट, कुमकुम भट्ट, तबला संगत शैलेन्द्र शर्मा, सारंगी/हारमोनियम, शरद भट्ट, विशाल भट्ट।
theatre