पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हसरत दादा खुद देंगे अपना जीवन परिचय

हसरत दादा खुद देंगे अपना जीवन परिचय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर संगीतप्रेमियों को जवाहर कला केंद्र में मरहूम हसरत जयपुरी की आवाज सुनने को मिलेगी। मौका होगा उनकी याद में पहली बार आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम ‘याद-ए-हसरत जयपुरी’ का। केंद्र के महानिदेशक उमराव सालोदिया ने बताया कि बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम में मरहूम हसरत जयपुरी की यादों का यह झरोखा उनकी जुबानी ऑडियो-वीडियो प्रजेंटेशन के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक, चैनलों द्वारा लिए गए उनके साक्षात्कार एवं प्रमुख मुशायरों में उनके द्वारा पेश किए गए कलाम भी श्रोता सुन सकेंगे। इस अवसर पर हसरत दादा के बेटों अख्तर जयपुरी आसिफ जयपुरी का केंद्र की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम केंद्र के रंगायन ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

जेकेके में गूंजेगी हसरत जयपुरी की आवाज