पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर जयपुर

सिटी रिपोर्टर जयपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर

शहरकी फिजा में अमर गायक किशोर कुमार, गीता दत्त के साथ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और आशा भोसले के गीत गूंजेंगे। मौका होगा स्वर सुरभि संस्था की ओर से 18 सितंबर को बिड़ला ऑडिटोरियम में शाम 7:15 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘यादें याद आती हैं’ का। कार्यक्रम के परिकल्पनाकार डॉ. प्रकाश छबलानी ने बताया कि इस कार्यक्रम की खासियत विनोद शेषाद्रि के गाए गीत होंगे। मुंबई के विनोद शेषाद्रि को इन दिनों जूनियर किशोर के रूप में पहचान मिल रही है। उनके गाए गीतों पर अब तक सैकड़ों समीक्षकों ने उन्हें किशोर के गीतों के मास्टर कलाकार के रूप में अंकित किया है। कार्यक्रम में बीना देसाई गीता दत्त और आशा भोसले के गाए गीत तथा सीमा मिश्रा लता मंगेशकर के गाए गीत पेश करेंगी। जस्टिस आर.एस. राठौड़ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, समाज सेवी दामोदर मोदी अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

18 को गूंजेंगे लता, किशोर, आशा और गीता दत्त के गीत