मैं हर पल को जीना चाहती हूं
कॉमेडी विद कपिल सीरियल में मंजू का किरदार निभा रहीं शुमोना चक्रवर्ती का कहना कि उनका अल्टीमेट ड्रीम एक्टर बनना था जो पूरा हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अब सिर्फ एक्टिंग ही करनी है। दरअसल मैं हर एक पल को जीना चाहती हूं।
एक्टिंगमिशन नहीं पैशन
मैंबहुत पैशनेट हूं और यही वजह है कि एक्टिंग मेरा मिशन होकर पैशन है। मैं इसमें हर रोज नई-नई बातें ढूंढ़ लेती हूं और उसी के अनुसार खुद को सैटल कर लेती हूं। मेरा जन्म कोलकाता में और परवरिश लखनऊ में हुई है। यही वजह है कि बंगाली होकर भी मेरी जुबां पर हिंदी की अच्छी पकड़ है।
रियललाइफ में मंजू नहीं
रीललाइफ में मैं भले ही शादीशुदा हूं पर रियल लाइफ में अभी शादी से कोसों दूर हूं, लेकिन रियल लाइफ में जब प|ी बनूंगी तो वहां मंजू शर्मा नजर नहीं आएगी।
कपिलसे हिट हुआ शो
कॉमेडीविद कपिल इसमें आने वाले सेलिब्रिटीज की वजह से नहीं कपिल शर्मा के प्रस्तुतिकरण के निराले अंदाज की वजह से हिट हुआ। इस शो में अमिताभ बच्चन का आना सबसे अधिक रोमांचक रहा। उन्हें लेकर हम सभी नर्वस थे, लेकिन वो खुद एकदम कूल रहे हम लोगों के साथ। कपिल के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।
आर्टसे रिश्ता नया है
जयपुरमें आर्ट गैलरी में आना अच्छा लगा पर आर्ट से मेरा रिश्ता नया ही है। आमेर घूमने जाना हुआ बहुत ही खूबसूरत जगह है, लेकिन वहां आर्ट गैलरी को बंद देखकर दुख हुआ। इतने हॉट स्पॉट पर आर्ट की ऐसी स्थिति सोचनीय है।
city guest