- Hindi News
- होम इंटीरियर में सेमीप्रीशियस स्टोन के साथ 3डी इफेक्ट
होम इंटीरियर में सेमीप्रीशियस स्टोन के साथ 3डी इफेक्ट
मिनरल्स और सेमीप्रीशियस स्टोन्स के इंटीरियर्स
home decor
उर्वशी वर्मा } जयपुर
घर के हर कोने को आलीशान लुक देने के लिए लग्जरी इंटीरियर कॉन्सेप्ट अपनाया जा रहा है। इसमें अब मिनरल्स, सेमीप्रीशियस स्टोन और थ्रीडी स्टोन से कई प्रयोग किए जा रहे हैं। किचन बाथरूम के वैनिटी सेट्स के अलावा बेडरूम और ड्रॉइंग रूम में इंडियन और इटेलियन स्टोन काम में लिए जा रहे हैं। फोटोग्राफी टेक्नीक से पोर्सलिन टाइल्स पर भी जैम स्टोन्स के नेचुरल पैटर्न डिजाइन किए जा रहे हैं। डिजाइनर्स के मुताबिक 2015 में ब्लू और रस्ट कलर का ट्रेंड रहेगा।
होमइंटीरियर के सेमीप्रीशियस मैटीरियल
इजिप्टके पारंपरिक डिजाइन कॉन्सेप्ट में जैम स्टोन्स और मिनरल्स यूज किए जाते थे। उसी तर्ज पर गोल्डन क्वार्ट्ज, मूकाइत जेस्पर, एंजल जेस्पर, वैसोनाइट, रोज क्वार्ट्ज, पिंक क्वार्ट्ज, स्नो क्वार्ट्ज, टाइगर्स आई, स्मोकी क्वार्ट्ज, यलो क्वार्ट्ज, मौस अगेट, ग्रीन ऑईनेक्स, पिंक अगेट, रेड अगेट, ग्रे अगेट, मिक्स अगेट, अबलॉन शैल, मदर ऑफ पर्ल और एमेथिस्ट को इंटीरियर्स में यूज किया जा रहा है। इनमें ब्लू, पिंक, रेड, ग्रीन, ऑरेंज, वाइट, गोल्डन, ब्लैक, यलो, ग्रे और क्रीम कलर स्टोन यूज किए जा रहे हैं। इनसे किचन स्लैब, काउंटर टॉप, वॉश बेसिन, बेदिंग टब और मिरर काउंटर तैयार किए जा रहे हैं। कलर एक्सपर्ट पेंटोन के अनुसार 2015 में मरसाला यानी रेड ब्राउन शेड पॉपुलर रहेगा।
क्रिस्टलस्कल्पचर्स में लाइट इफेक्ट
शहरमें लोग स्टोन आर्ट के साथ अपने घर का लग्जीरियस इंटीरियर करवाना पसंद कर रहे हैं। क्रिस्टल स्कल्पचर्स में लाइट इफेक्ट्स देकर कई एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। डिजाइनर पराग बालोदिया ने बताया कि बेडरूम कलर थीम के अनुसार स्टोन को वॉशरूम में विभिन्न तरीके से यूज किया जा रहा है। सेरेमिक टाइल टूटने के बाद उसे चेंज ही करना पड़ता है, जबकि सेमीप्रीशियस स्टोन क्रेक होने पर उसे जोड़ा जा सकता है। यहां तक कि बाथरूम के दरवाजों और हैंडल्स पर भी स्टोन का यूज किया जा रहा है।
10बाय 6 का बाथरूम चार लाख में
इंटीरियरडिजाइनर जयेश जैन बताते हैं कि सेमीप्रीशियस स्टोन से 10 बाय 6 का बाथरूम तैयार करने पर तीन से चार लाख रुपए खर्च होते हैं। लगभग पांच हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट की कीमत से इनकी रेंज शुरू होती है। सेमी प्रीशियस स्टोन ओपेक होते हैं इसलिए लाइट इनके पार जा सकती है। इनके पीछे बैक लिट लाइट यूज करने पर स्टोन के ऑर्गेनिक डिजाइन हाइलाइट हो जाते हैं। साथ ही थ्रीडी स्टोन में इंडियन और इटेलियन स्टोन के साथ कारविंग और कटिंग के साथ लाइट फिक्स करते हुए आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
फ्लोरऔर फर्नीचर भी
डिजाइनरगिरीश वर्मा ने बताया कि होम ऑफिस इंटीरियर में वुड के साथ सेमीप्रीशियस स्टोन्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वॉल पैनल, सोफासेट, डाइनिंग टेबल, रिसेप्शन काउंटर, बाथरूम वैनिटी में इनका यूज हो रहा है। वॉल या फ्लोर को इन स्टोन्स की मदद से हाइलाइट भी किया जाता है। इसकी आइडियल थिकनेस 20 एमएम की मानी जाती है। इसकी कीमत 25 सौ स्क्वायर फीट से 12 हजार स्क्वायर फीट तक होती है।
वुडनके साथ सेमी प्रीशियस स्टोन्स
डिजाइनरगिरीश वर्मा ने बताया कि होम इंटीरियर में वुडन के साथ सेमी प्रीशियस स्टोन्स काफी पसंद किया जा रहा है। वॉल पैनल, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, ऑफिस टेबल, होटल का रिसेप्शन टेबल, बाथरूम वैनिटी में इनका यूज हो रहा है। इसकी आइडियल थिकनेस 20 एमएम की मानी जाती है। इसकी कीमत 25 सौ स्क्वायर फीट से 12 हजार स्क्वायर फीट तक होती है।