दो दिवसीय कथक समारोह आज से
सिटी रिपोर्टर } जयपुरके कथक प्रेमियों को मंगलवार और बुधवार को कथक के कई नामी कलाकारों की कला से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मौका होगा जयपुर कथक केंद्र की ओर से जवाहर कला केंद्र में आयोजित किए जाने वाले कथक समारोह का। कथक केंद्र के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल और सचिव रेखा ठाकर ने बताया कि प्रतिदिन केंद्र के रंगायन में शाम 6.30 बजे से होने वाले इस समारोह के पहले दिन मंगलवार को लखनऊ घराने के अनुज मिश्रा, बनारस घराने के रविशंकर मिश्रा और जयपुर घराने के राजेंद्र गंगानी प्रस्तुति देंगे। 11 फरवरी को बनारस घराने की नलिनी कमलिनी और जयपुर घराने की गीतांजलि लाल प्रस्तुति देंगी।