पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू गैस सिलेंडर आज से ~25 महंगा

घरेलू गैस सिलेंडर आज से ~25 महंगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{395 के बजाय 420 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

{डीबीटीएल से जुड़े उपभोक्ताओं को 567 की जगह 592 रु में

जयपुर में एक मार्च 2014 को पेट्रोल 76.73 रुपए प्रति लीटर था जो अब 61.07 रुपए प्रति लीटर हो चुका है। लेकिन इस बीच केंद्र और राज्य ने पेट्रोल पर करीब 9 रुपए तक टैक्स में इजाफा कर दिया। राज्य ने पहले पेट्रोल-डीजल पर 54 पैसे की सब्सिडी वापस ली। इसके बाद 18 दिसंबर को पेट्रोल वैट में 4 प्रतिशत इजाफा किया और हाल में सेस के रूप में 50 पैसे और बढ़ा दिए। वहीं केंद्र नवंबर से अब तक एक्साइज के रूप में पेट्रोल पर 4.42 रुपए बढ़ा चुका है। इन टैक्सेज को हटा दें तो यहां पेट्रोल 53 रुपए लीटर हो सकता है।

अब सिर्फ केंद्र की 172 रु. की सब्सिडी

जयपुरमें केंद्र की 172 और राज्य की 25 रुपए सब्सिडी वाला सिलेंडर सोमवार तक 395 रुपए का रहा था। अब केंद्र की सब्सिडी तो मिल रही है, लेकिन राज्य की सब्सिडी हटाने के बाद सिलेंडर 420 रुपए का होगा।







जो उपभोक्ता डीबीटीएल से जुड़ गए हैं, उन्हें सिलेंडर सोमवार तक 567 रुपए में मिल रहा था, अब यह 592 रुपए में मिलेगा।

दामों में गिरावट, फिर भी सिलेंडर महंगा

पिछले4 माह में लगातार क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आने से पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में कमी रही है। इसका फायदा प्रदेश की जनता को मिलने लगा कि राज्य सरकार ने सब्सिडी खत्म कर दी। खाद्य विभाग में अतिरिक्त आयुक्त जस्सा राम ने बताया कि प्रदेश में यह व्यवस्था सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। अब सरकार 25 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी नहीं देगी।

सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 6 सिलेंडरों के बजाय 12 हो गई है, ऐसी स्थिति में सरकार को मौजूदा समय में करीब 202.50 करोड़ रुपए सालाना सब्सिडी के देने पड़ रहे हैं।

सीधा अर्थ है कि अब सरकार सीधे-सीधे करीब 202.50 करोड़ रुपए सालाना बचाएगी।

{प्रदेश में अभी करीब 90 लाख उपभोक्ता हैं। जून 2011 में जब प्रदेश सरकार ने 25 रुपए सब्सिडी दी थी तब कुल 64 लाख उपभोक्ता थे।

{सब्सिडी देने से सरकार पर सालाना करीब 125 करोड़ रु. का भार आया था।

भास्कर टीम | जयपुर

प्रदेशके उपभोक्ताओं को मंगलवार से घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा मिलेगा। सरकार ने हर सिलेंडर पर मिल रही 25 रु. की सब्सिडी को वापस ले लिया है। 29 जून 2011 को तत्कालीन सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह 25 रुपए की सब्सिडी दी थी। जयपुर के उपभोक्ताओं पर भार की बात करें तो यहां केंद्र की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 395 रुपए के बजाय 420 रु. में मिलेगा। सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल की ओर से सब्सिडी वापस लेने के आदेश जारी किए गए। आदेश मध्य रात्रि से लागू हो गए हैं।