- Hindi News
- नेशनल गेम्स में राजस्थान की सपना का रिकॉर्ड
नेशनल गेम्स में राजस्थान की सपना का रिकॉर्ड
जयपुर | राजस्थानकी सपना ने 35वें नेशनल गेम्स में महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। उन्होंने एक घंटा 40 मिनट 35.70 सैकंड का समय लेकर पदक जीता।
सपना ने 2007 में असम की दीपमाला द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड (1:41.08) को तोड़ा। सपना राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं।