प्रदेश में स्वाइन फ्लू से नौ और मौतें
जयपुर | प्रदेशमें स्वाइन फ्लू लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 9 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन बाड़मेर, दो सीकर तथा झुंझुनूं, करौली, राजसमंद नागौर का एक-एक मरीज है। (सिटीफ्रंट पेज भी पढ़ें)
अबतक इस बीमारी से 122 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 159 और लोगों (जयपुर के 29) में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।