- Hindi News
- 53 बीघा जमीन का प्रकरण यूडीएच ने प्राधिकरण पर डाला
53 बीघा जमीन का प्रकरण यूडीएच ने प्राधिकरण पर डाला
इंफ्रा रिपोर्टर.जयपुर| नगरीयविकास विभाग ने पुष्कर रोड स्थित 53 बीघा जमीन के प्रकरण में सरकार के स्तर पर रुचि लेने से इंकार कर दिया है। विभाग ने साफ कहा कि है यह प्राधिकरण स्तर का मसला है, अजमेर विकास प्राधिकरण इसका उचित समाधान करे। देश की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने गत दिनों कृषि भूमि के आवंटन के बाद नियम विरुद्ध कॉमर्शियल जमीन के डिमांड नोटिस जारी होने के खिलाफ सरकार को शिकायत की थी। इसे लेकर बुधवार को यूडीएच के एसीएस अशोक जैन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। लेकिन कहा कि इसे अजमेर विकास प्राधिकरण (आडा) ही सुलझाए।