पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य बीमा योजना 1 अप्रैल से लागू होगी

स्वास्थ्य बीमा योजना 1 अप्रैल से लागू होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेशमें 70 लाख परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना एक अप्रैल से लागू करने की तैयारी है। योजना को एनआरएचएम के माध्यम से लागू किया जाएगा। योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से जुड़े प्रदेश के 67 प्रतिशत परिवारों को शामिल किया जाना है। इनमें बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अंत्योदय और कुछ एपीएल श्रेणी के परिवार होंगे। बजट घोषणा के मुताबिक योजना इसी वित्त वर्ष से लागू करनी थी लेकिन इसकी लागत इतनी ज्यादा रही थी कि सरकार इसे लागू नहीं कर पा रही थी। हाल में केंद्र सरकार ने अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना में बदलाव किए जाने की जानकारी राज्य सरकार को दी है। इसमें आकार पहले से बड़ा होगा। राज्य सरकार को अपनी योजना लागू करने के लिए इस योजना के जरिए केंद्र से पैसा मिल जाएगा। योजना का 75 प्रतिशत प्रीमियम केंद्र सरकार देगी और शेष 25 प्रतिशत राज्य सरकार को देना होगा।

बजट घोषणा से ज्यादा मिल सकता है इलाज खर्च

मुख्यमंत्रीने बजट में घोषणा की थी कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले प्रदेश के 67 प्रतिशत परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। इसमें इनडोर पेशेंट के रूप में साधारण बीमारी में 30 हजार तथा गंभीर बीमारी में 3 लाख रुपए का कवर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार एक अप्रैल से लागू की जाने वाली योजना में साधारण बीमारी के इलाज खर्च की राशि को 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया जा सकता है।

^योजना को एक अप्रैल से प्रदेश में लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना में किए जाने वाले बदलावों को देखते हुए इसे तैयार किया जाएगा। -नीरजके. पवन, अतिरिक्त मिशन निदेशक, एनएचएम