- Hindi News
- भवन निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए चलेगा विशेष अभियान
भवन निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए चलेगा विशेष अभियान
जयपुर | श्रमविभाग प्रदेश के भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के लिए फरवरी एवं मार्च के अंतिम सप्ताह में विशेष अभियान चलाएगा। अभियान के तहत नामांकन के दिन ही श्रमिकों को परिचय पत्र जारी कर दिए जाएंगे। योजना को व्यापक बनाने के लिए पहली बार प्रदेश के 9 हजार से ज्यादा नवनिर्वाचित सरपंचों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। पीएचईडी, पीडब्लूडी और सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। कोई भी निर्माण श्रमिक जो सरकारी निजी क्षेत्र में निर्माण एवं संनिर्माण से जुड़ा हो और उसने साल में 90 दिन काम किया हो, इसमें पंजीकरण करवा सकेगा।