- Hindi News
- माय एफएम की विज्ञापन दरों में 20% की बढ़ोतरी
माय एफएम की विज्ञापन दरों में 20% की बढ़ोतरी
जयपुर| दैनिकभास्कर ग्रुप के रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम ने अपने एड रेट्स 20 परसेंट तक बढ़ा दिए हैं। नए रेट्स दो मार्च से लागू हो जाएंगे। माय एफएम 7 राज्यों और 17 शहरों में लीडिंग रेडियो स्टेशन है और बढ़ती महंगाई के चलते मैनेजमेंट ने एड रेट्स बढ़ाने का फैसला किया है। माय एफएम के सीईओ हरीश एम भाटिया के मुताबिक माय एफएम के लिए उसके क्लाइंट्स और लिस्नर्स की जरूरतें सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम सभी शहरों में लीडिंग रेडियो स्टेशन हैं और विज्ञापनदाता हमारी लीडरशिप का फायदा उठाकर अपने कस्टमर्स तक पहुंच रहे हैं और एड रेट्स बढ़ाने का फायदा लिस्नर्स और क्लाइंट्स दोनों को होगा। हरीश एम भाटिया के मुताबिक माय एफएम के मार्केट्स में काफी संभावनाएं हैं। क्लाइंट्स रेडियो की ताकत पहचान चुके हैं और माय एफएम लिस्नर्स को सबसे अनोखा एक्स्पीरियंस दे रहा है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के नए सीएम अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह रेडियो का यूज करके सफलता पाई है उससे भी रेडियो की ताकत का अंदाजा होता है।