जयपुर में खेलेंगे नामी खिलाड़ी
विश्वकी नंबर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी चीन की डिंग निंग अगले महीने जयपुर में खेलती नजर आएंगी। यहां के एसएमएस स्टेडियम पर 13 से 15 मार्च तक 28वीं एशियन कप टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें निंग के अलावा नंबर दो चीन की ही लियु शिवेन हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी झु झिन अपनी क्षमता का लोहा मनवाएंगे। भारत में छठी बार और जयपुर में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।
भारतीय टेबल टेनिस संघ के महासचिव धनराज चौधरी ने बुधवार को बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया के पुरुष महिला वर्ग के टॉप-16 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत के चार खिलाड़ी नेशनल चैंपियन सौम्यजीत घोष, माैमा दास, अचंत शरत कमल पुलौमी घटक चुनौती पेश करेंगे। टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले देशों के शीर्ष दो खिलाड़ियों को ही इसमें प्रवेश मिलता है। भारतीय खिलाड़ी 9 मार्च को जयपुर जाएंगे और चार दिन तक यहां अभ्यास करेंगे।
डिंग निंग
एक लाख डॉलर का इनाम
एकलाख डॉलर की इनामी राशि िमलेगी। पुरुष महिला वर्ग के विजेता को 14-14 हजार डॉलर उपविजेता को 7-7 हजार डॉलर मिलेंगे।
16मार्च को होगी एजीएम : चौधरीने बताया कि 16 मार्च को फैडरेशन की एजीएम होगी। इसमें ऑल इंडिया स्कूल टूर्नामेंट तथा टेबल टेनिस लीग कराने पर फैसला किया जाएगा।
चार-चारिखलाड़ियों के चार ग्रुप: एशियाके शीर्ष 12 खिलाड़ियों को चार-चार के तीन ग्रुप ए, बी सी में बांटा जाएगा। हर रीजन से आने वाले शेष चार खिलाड़ियों को ग्रुप-डी में रखा जाएगा। ए, बी सी के शीर्ष दो खिलाड़ी दूसरे दौर में पहुंचेंगे। इन ग्रुप के तीसरे नंबर के तीन खिलाड़ियों खिलाड़ी ग्रुप-डी के शीर्ष खिलाड़ी के बीच मुकाबले हाेंगे। फिर शीर्ष दो खिलाड़ियों को दूसरे दौर में जगह मिलेगी। इस तरह आठ खिलाड़ियों में चैंपियन बनने की होड़ होगी।